जेएनयू के छात्रों का राष्ट्रविरोधी नारे से इंकार

नई दिल्ली, 24 फरवरी (आईएएनएस)। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के छात्र उमर खालिद और अनिरबन भट्टाचार्य ने राष्ट्रविरोधी नारे लगाने की बात से इनकार किया है। उन पर परिसर में कथित रूप से देश के खिलाफ नारे लगाने का आरोप है। पुलिस ने उन छात्रों से पांच घंटों तक पूछताछ की है। पुलिस सूत्रों से यह जानकारी मिली है।

खालिद और भट्टाचार्य ने मंगलवार देर रात पुलिस के सामने समर्पण कर दिया। वहीं, आशुतोष कुमार, रामा नागा और अनंत प्रकाश नारायण पर भी यही आरोप हैं और उन्होंने अभी तक समर्पण नहीं किया है।

सूत्रों के मुताबिक, हिरासत में छात्रों ने पुलिस को बताया कि कार्यक्रम अव्यवस्थित था और बिना अनुमति के किया गया और हो सकता है कि भीड़ में किसी ने अलगाववाद के समर्थन में नारे लगाए हों।

मामले की जांच से जुड़े एक अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर आईएएनएस को बताया, “आशुतोष ने कार्यक्रम के लिए पोस्टर और बैनर का इंतजाम किया था, जबकि रियाज ने फैसला किया कि कार्यक्रम के दौरान नारेबाजी की जाए। एक महिला कार्यकर्ता ने आयोजन का सोशल मीडिया और नेटवर्क पर प्रबंधन किया।”

रियाज उन तीन युवकों में से एक है, जिनके लिए दिल्ली पुलिस ने पिछले हफ्ते हवाईअड्डों पर लुक आउट नोटिस जारी किया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493