‘दक्षिण चीन सागर में नौवहन की स्वतंत्रता समस्या नहीं’

वांग ने अमेरिकी विदेश मंत्री जॉन केरी के साथ एक संयुक्त प्रेस वार्ता में कहा, “दक्षिण चीन सागर के द्वीप पुराने समय से ही चीनी क्षेत्र रहे हैं और चीन को अपनी क्षेत्रीय संप्रभुता की रक्षा करने का अधिकार है। इसके साथ ही हम जोर देते हैं कि इस मुद्दे को वार्ता और विचार-विमर्श के जरिए शांति से सुलझाना चाहिए।”

वहीं, केरी ने इस मौके पर कहा कि अमेरिका को दक्षिण चीन सागर में नौवहन की स्वतंत्रता है।

इस पर वांग ने कहा कि वास्तव में दक्षिण चीन सागर में नौवहन की स्वतंत्रता कभी समस्या रही ही नहीं है।

दक्षिण चीन सागर के सैन्यीकरण के बारे में वांग ने कहा कि लोगों का ध्यान हमेशा चीन द्वारा उठाए गए कदमों पर जाता है, लेकिन कुछ अन्य देशों द्वारा दक्षिण चीन सागर में उन्नत सैन्य उपकरणों, जिसमें मिसाइलरोधी प्रणाली और सामरिक हमलावरों की तैनाती शामिल है, पर आंखें मूंद ली जाती है।

वांग ने कहा कि विसैन्यीकरण सभी पक्षों की ओर से होना चाहिए। अकेले चीन विसैन्यीकरण नहीं करेगा, बल्कि अमेरिका और आसियान देशों को भी इसे करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि दक्षिण चीन सागर पर गलतफहमी से बचने के लिए चीन, अमेरिका के साथ बातचीत का इच्छुक है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493