नई दिल्ली, 24 फरवरी (आईएएनएस)। स्टार स्पोर्ट्स प्रो कबड्डी लीग में दबंग दिल्ली प्रो कबड्डी क्लब के साथ साझेदारी को जारी रखते हुए हिन्दुस्तान पावर ने बुधवार को मध्यप्रदेश के अनूपपुर के स्थानीय युवाओं को एक विशेष मंच प्रदान किया, जिसके माध्यम से उन्हें नई दिल्ली में दबंग दिल्ली की टीम के खिलाड़ियों के साथ बातचीत करने का मौका मिला।

कंपनी ने एक बयान में कहा कि अनूपपुर जिले से 10 उभरते युवा खिलाड़ियों को राज्य, जिला और राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिनिधित्व करने वाले दबंग दिल्ली के स्टार खिलाड़ियों से मिलने, खेल के बारे में जानने का मौका मिला। टीम के खिलाड़ियों ने इन युवाओं को खेल की संस्कृति और खेलभावना के बारे में बताया।
इस मौके पर हिन्दुस्तान पावर (थर्मल) के अध्यक्ष रवि आर्या ने बताया, “हम अनूपपुर के युवाओं को अपनी पसंद का पेशा चुनने में सक्षम बनाने के लिए विभिन्न अवसर प्रदान करते रहे हैं। हम समझते हैं कि क्षेत्र के युवाओं में कबड्डी के प्रति जुनून है और वे इस खेल को पेशे के रूप में अपनाना चाहते हैं। ऐसे में खेल की बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए हम अनूपपुर के युवाओं को खेल के साथ जुड़ने का मौका प्रदान करना चाहते हैं।”
मध्यप्रदेश से राज्य स्तर के कबड्डी खिलाड़ी जगन्नाथ राठौड़ ने बताया, “मैं बड़े जोश और जुनून के साथ प्रो कबड्डी में शामिल होना चाहता था, हालांकि मैं नहीं जानता था कि ऐसा कैसे हो सकता है। अब इस पहल के चलते मैं जानता हूं कि मुझे कैसे आगे बढ़ना है। जल्द ही मैं आगे बढ़ते हुए सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करूंगा।”
अनूपपुर के स्थानीय समुदाय में कम्पनी की विकास योजनाओं के तहत यह पहल की गई है जहां हिन्दुस्ताव पावर 2,520 मेगावॉट की कोयला आधारित थर्मल पावर परियोजना का विकास कर रही है।
dharmpath.com dharmpath