वाशिंगटन, 24 फरवरी (आईएएनएस)। अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव में आरोपों-प्रत्यारोपों ने गर्मी बढ़ा दी है। डेमोक्रेटिक पार्टी में राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनने के दावेदार बर्नी सैंडर्स ने रिपब्लिकन पार्टी में प्रत्याशी बनने की दौड़ में आगे चल रहे डोनाल्ड ट्रंप पर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि ट्रंप ने राष्ट्रपति बराक ओबामा की वैधता को चुनौती देने के लिए नस्लवाद को भड़काया था।
वाशिंगटन, 24 फरवरी (आईएएनएस)। अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव में आरोपों-प्रत्यारोपों ने गर्मी बढ़ा दी है। डेमोक्रेटिक पार्टी में राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनने के दावेदार बर्नी सैंडर्स ने रिपब्लिकन पार्टी में प्रत्याशी बनने की दौड़ में आगे चल रहे डोनाल्ड ट्रंप पर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि ट्रंप ने राष्ट्रपति बराक ओबामा की वैधता को चुनौती देने के लिए नस्लवाद को भड़काया था।
सीएनएन टाउन हॉल में मंगलवार को सैंडर्स ने उस ‘पैतृक पहचान’ का मुद्दा उठाया जिसे ट्रंप ने रिपब्लिकन रणनीति के तहत ओबामा को उनके पहले कार्यकाल के समय राष्ट्रपति बनने से रोकने लिए उठाया था। उन्होंने कहा कि यह रिपब्लिकन रणनीति का हिस्सा था जिसका एक ही मंत्र था-“बाधा.बाधा.बाधा..”
खुद को समाजवादी बताने वाले सैंडर्स ने कहा, “हम लोग पिछले सात वर्षो से राष्ट्रपति बराक ओबामा के खिलाफ अभूतपूर्व स्तर की अवरोध नीति का सामना कर रहे हैं।”
राष्ट्रपति पद के दावेदारों में डेमोक्रेटिक पार्टी में आगे चल रहीं हिलेरी क्लिंटन ने हाल में हुई बहसों में देश के पहले अश्वते राष्ट्रपति ओबामा को पर्याप्त समर्थन नहीं देने के लिए सैंडर्स की आलोचना की थी।
उम्मीद की जा रही है कि साउथ कैरोलिना और एक मार्च को दक्षिण की कई जगहों पर प्रत्याशी नामांकन के लिए मतदान में अफ्रीकी-अमेरिकी मतदाता महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। इनका झुकाव हिलेरी क्लिंटन की तरफ हो सकता है। माना जा रहा है कि इससे पहले सैंडर्स ने ओबामा का समर्थन कर अफ्रीकी-अमेरिकी मतदाताओं को लुभाने की कोशिश की है।
नस्लवादी समस्या के मुद्दे पर सैंडर्स ने आपराधिक न्याय प्रणाली में सुधार का आह्वान किया और वादा किया कि यदि वे राष्ट्रपति चुने जाते हैं तो अश्वेतों के लिए खास माने जाने वाले कॉलेजों और विश्वविद्यालयों को दिए जाने वाले धन में इजाफा करेंगे। इन्हें ‘हिस्टोरिकली ब्लैक कॉलेजेज एंड यूनिवर्सिटीज’ कहा जाता है। ये अमेरिका के ऐसे शिक्षण संस्थान हैं, जिनकी स्थापना 1964 से पहले अफ्रीकी-अमेरिकी समुदाय के छात्रों के लिए की गई थी। लेकिन, इनमें सभी जाति और वंश के छात्रों को दाखिला लेने की इजाजत है।
हिलेरी क्लिंटन ने अश्वेतों से और निजी स्तर पर भावनात्मक संबंध बनाने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि श्वेत लोगों को ईमानदार होना चाहिए और यह मानना चाहिए कि हो सकता है कि हम शायद उन बातों को महसूस नहीं कर पाते हों जिन्हें हमारे अफ्रीकी-अमेरिकी नागरिक प्रत्येक दिन झेलते हैं।
सैंडर्स, हिलेरी को इस चुनाव में कड़ी टक्कर दे रहे हैं। उन्होंने पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन से कहा कि वह धन लेकर दिए गए भाषणों की पूरी प्रतिलिपि जारी करें। ये भाषण हिलेरी ने वॉल स्ट्रीट के बैंकों में दिए थे।
सैंडर्स ने कहा, “वाल स्ट्रीट में धन लेकर दिए गए सभी भाषणों को जारी करते हुए मैं खुश हूं।” इसके बाद उन्होंने हवा में हाथ लहराते हुए कहा, “मैंने वहां कोई भाषण दिया ही नहीं।”
मंच पर सैंडर्स के बाद पहुंची हिलेरी भाषणों की प्रति जारी करने से जुड़े सवालों को टाल गईं।
dharmpath.com dharmpath