मीरपुर, 24 फरवरी (आईएएनएस)। भारत ने शेर-ए-बांग्ला क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे एशिया कप के पहले टी-20 मैच में बांग्लादेश के सामने 167 रनों का लक्ष्य रखा है। भारत ने निर्धारित 20 ओवरों में रोहित शर्मा (83) की तूफानी पारी की बदौलत छह विकेट के नुकसान पर 166 रन बनाए।

रोहित के अलावा हार्दिक पांड्या ने 31 रनों का अहम योगादान दिया।
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत खराब रही। सलामी बल्लेबाज शिखर धवन (2) चार रन के कुल स्कोर पर पवेलियन लौट गए थे।
आराम के बाद वापसी कर रहे विराट कोहली (8)और सुरेश रैना (13) भी जल्दी आउट होकर पवेलियन लौट गए।
युवराज भी कुछ खास नहीं कर सके और 15 रन के निजी स्कोर पर आउट हुए। हार्दिक पांड्या ने रोहित का अच्छा साथ दिया। दोनों ने अंतिम ओवरों में तेजी से रन बटोरे। रोहित और हार्दिक दोनों आखिरी ओवर में आउट हुए।
रोहित ने अपनी पारी में 55 गेंदों का सामना करते हुए सात चौके और तीन छक्के लगाए। वहीं हार्दिक ने अपनी तूफानी पारी में 18 गेंदें खेलते हुए चार चौके और एक छक्का लगाया।
बांग्लादेश की तरफ से सबसे ज्यादा तीन विकेट अल-अमीन हुसैन ने लिए।
dharmpath.com dharmpath