हरियाणा जदयू अध्यक्ष के खिलाफ अवैध खनन का मुकदमा

गुड़गांव, 24 फरवरी (आईएएनएस)। जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के हरियाणा अध्यक्ष राव कमलबीर सिंह के खिलाफ यहां अवैध खनन का मामला दर्ज किया गया है। बुधवार को पुलिस ने यह जानकारी दी।

गुड़गांव निवासी और हरियाणा के कैबिनेट मंत्री राव नरबीर सिंह के छोटे भाई कमलबीर को भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत नामजद किया गया है।

कमलबीर सिंह और उनके साथ अपराध में शामिल दो सहयोगी जब जमा किए गए भवन निर्माण सामग्री के कागजात नहीं पेश कर पाए तो एक खनन अधिकारी की शिकायत पर पुलिस ने उनके खिलाफ मामला दर्ज किया।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने आईएएनएस को बताया कि अरावली पहाड़ी की तलहटी में बसे गैरतपुर बास गांव में सिंह के फार्म हाउस से बड़ी मात्रा में रोड़ी और उसका चूरा बरामद किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493