एक लाख व बाइक की मांग, बहू को पीटा, एफआईआर

थाना मऊरानीपुर के ग्राम पचैरा निवासी कैलाश प्रकाश सेन अपनी बेटी रश्मि का विवाह झांसी के प्रेमनगर थानान्तर्गत गढ़िया फाटक निवासी अशोक के साथ किया था। विवाह में रश्मि के पिता ने अपनी हैसियत के अनुसार दान दहेज दिया था।

विवाह के कुछ समय बीतने के बाद पति और ससुरालीजन उससे अतिरिक्त दहेज में एक लाख रुपये व बाइक की मांग को लेकर पति व ससुरालीजनों मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर ससुरालीजन उसके साथ मारपीट कर प्रताड़ित करने लगा। परेशान होकर रश्मि अपने मायके पचैरा आ गई। मायके पहुंचने के बाद उसने इसकी लिखित शिकायत थाना मऊरानीपुर पुलिस से की। जिसके आधार पर पुलिस ने पति व ससुरालीजनों के खिलाफ मामला दर्ज किया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493