हवाना, 25 फरवरी (आईएएनएस)। क्यूबा और अमेरिका के प्रतिनिधिमंडल ने इस सप्ताह हवाना में साइबर अपराधों से निपटने की दिशा में द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाने के तरीकों पर चर्चा की।
क्यूबा के विदेश मंत्रालय ने बुधवार को कहा, “दोनों पक्षों के बीच साइबर अपराधों से निपटने के लिए सहयोग बढ़ाने और द्विपक्षीय संबंधों की जरूरत पर सहमति बनी।”
क्यूबा के प्रतिनिधिमंडल में आंतरिक मामलों के मंत्रालय, विदेश मंत्रालय के मंत्री शामिल हैं जबकि अमेरिका के प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व होमलैंड सुरक्षा, विदेश एवं न्याय विभाग के अधिकारियों ने किया।
अमेरिका के विदेश मंत्रालय ने बयान जारी कर कहा कि 22 से 23 फरवरी को हुई बैठक साइबर अपराधों और ऑनलाइन धोखाधड़ी को रोकने के लिए उठाए जाने वाले कदमों और सूचनाओं के आदान-प्रदान के लिए की गई।
dharmpath.com dharmpath