शीघ्र शुरू होगा नया मलयालम समाचार चैनल

तिरुवनंतपुरम, 25 फरवरी (आईएएनएस)। दैनिक समाचार पत्र ‘मंगलम’ से मलयालम प्रिंट मीडिया में 1989 से अपनी भागदारी दर्ज करा रहा कोट्टयम का मंगलम समूह शीघ्र ही एक मलयालम टेलीविजन समाचार चैनल शुरू करेगा। मंगलम कई पत्रिकाओं का प्रकाशन भी करता है।

चैनल के सीईओ और प्रधान संपादक आर. अजितकुमार ने आईएएनएस को बताया, “हम शीघ्र ही चैनल शुरू करेंगे। चैनल का लोगो एक मार्च को जारी किया जाएगा।”

अजितकुमार ने बताया कि तिरुवनंतपुरम स्थित यह न्यूज चैनल 24 घंटे चलेगा और देश के महानगरों के अलावा राज्य के सभी 14 जिलों में भी इसके ब्यूरो होंगे।

चैनल का मुकाबला पहले से ही चल रहे 12 निजी मलयालम चैनलों से होगा।

केरल विधानसभा चुनावों को नजदीक देखते हुए मंगलम को धमाकेदार शुरुआत की उम्मीद है, लेकिन उसे विज्ञापनों में भागीदारी के लिए खासी प्रतियोगिता का सामना भी करना पड़ेगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493