सिडनी, 25 फरवरी (आईएएनएस)। आस्ट्रेलिया की एक किशोरी दुनिया की सबसे ऊंची पर्वत चोटी माउंट एवरेस्ट पर चढ़ाई के लिए तीसरी कोशिश करने जा रही है। अगर वह चढ़ाई में सफल रही तो दुनिया की इस सबसे ऊंची चोटी पर विजय पाने वाली आस्ट्रेलिया की सबसे कम उम्र की पर्वतारोही बन जाएगी।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, क्वींसलैंड निवासी किशोरी अलाइसा अजर अगले महीने नेपाल के लिए रवाना होगी। माउंट एवरेस्ट पर चढ़ाई के लिए दो महीने लंबे अभियान की शुरुआत वह अप्रैल में करेगी। अजर ने 2014 में उसकी कोशिश बर्फीले तूफान की वजह से नाकाम हो गई थी जबकि 2015 में नेपाल में आया भूकंप उसकी राह की बाधा बन गया था।
अजरा 14 साल की उम्र में माउंट किलिमंजाड़ो पर चढ़ाई कर चुकी है। वह हिमालय की अमा दबलम चोटी पर चढ़ाई करने वाली आस्ट्रेलिया की सबसे कम उम्र की पर्वतारोही है।
अजरा ने कहा कि लोग उसकी उम्र की वजह से माउंट एवरेस्ट पर चढ़ाई की उसकी कोशिशों को महत्व नहीं दे रहे। उसने कहा, “कौन जानता है कि माउंट एवरेस्ट पर क्या होगा लेकिन यह तय है कि मैं इस वजह से इस कोशिश को छोड़ने वाली नहीं हूं। मैं इसके लिए सौ फीसदी प्रतिबद्ध हूं।”
dharmpath.com dharmpath