मध्यकाल में फ्रांस में रहते थे मुस्लिम

लंदन, 25 फरवरी (आईएएनएस)। फ्रांसीसी पुरातत्वविदों को दक्षिणी फ्रांस के एक कब्रिस्तान से प्राप्त कंकाल के अध्ययन से यह सबूत मिला है कि शुरुआती मध्यकाल में फ्रांस में मुस्लिम समुदाय के लोग रहते थे।

फ्रांस के बोर्डेक्स विश्वविद्यालय यूव्स ग्लीज और फेनी मेंडिस्को ने पाया कि निम्स शहर में एक जगह तीन कब्रें हैं। इनमें शव इस्लामी रीति-रिवाज के मुताबिक दफनाए गए हैं। खासतौर से शवों के सिर मुस्लिम समुदाय के पवित्र स्थल मक्का की तरफ हैं।

इस खोज से इसकी पुष्टि होती है कि मुस्लिम समुदाय का विस्तार पायरेनीज पहाड़ की उत्तरी सीमा तक था, जो फ्रांस और स्पेन के बीच प्राकृतिक सीमा की तरह है।

ग्लीज कहते हैं, “निम्न प्रांत के शुरुआती मध्यकाल के तीन कब्रों के पुरातात्विक, मानव विज्ञान और अनुवांशिक तरीके के संयुक्त विश्लेषण से आठवीं सदी में दक्षिणी फ्रांस में मुस्लिम कब्जे से जुड़े सबूत मिले हैं। “

इस दल ने उन कब्रों का पैतृक वंश उत्तरी अफ्रीकी समुदाय से जुड़े होने का आनुवांशिक सबूत पाया। रेडियोकार्बन डेटिंग से पता चला कि यह कंकाल 7वीं से 9वीं सदी के बीच के हैं।

यह अध्ययन ओपेन एक्सेस जर्नल प्लोस वन में प्रकाशित किया गया है।

यूरोपीय इतिहास में शुरुआती मध्यकाल को 5वीं शताब्दी से 10वीं शताब्दी तक माना जाता है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493