बिहार : किशोरी को विधायक के पास भेजने वाली महिला गिरफ्तार

बिहारशरीफ, 25 फरवरी (आईएएनएस)। दुष्कर्म का आरोप झेल रहे राजद विधायक राजवल्लभ प्रसाद यादव के पास जिस महिला ने पैसे लेकर एक किशोरी को भेजा था, उसे गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया गया।

बिहारशरीफ, 25 फरवरी (आईएएनएस)। दुष्कर्म का आरोप झेल रहे राजद विधायक राजवल्लभ प्रसाद यादव के पास जिस महिला ने पैसे लेकर एक किशोरी को भेजा था, उसे गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तार करोड़पति महिला सुलेखा देवी पर आरोप है कि उसने विधायक से 30 हजार रुपये लेकर किशोरी को बहला-फुसलाकर उनके पास भेजा।

नालंदा जिले के पुलिस अधीक्षक कुमार आशीष ने बताया कि विधायक तक नाबालिग लड़की को पहुंचाने वाली सुलेखा देवी को हिलसा थाना क्षेत्र के खड्डी गांव से पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया है। सुलेखा के साथ उसकी बेटी, उसकी मां और उसकी बहन को भी गिरफ्तार किया गया है।

उन्होंने खुलासा किया कि सुलेखा के परिजन सेक्स रैकेट चलाने में उसकी मदद करते थे। सुलेखा नाबालिग लड़कियों को पैसे का लालच देकर फंसाती थी और रसूखदारों से अच्छी कीमत लेकर उनके पास भेजती थी। पुलिस का दावा है कि सुलेखा ने इस धंधे से करोड़ों की कमाई की है।

नालंदा जिले के रहुई थाने के सुल्तानपुर की 15 वर्षीय नाबालिग लड़की ने नालंदा महिला थाने में नौ फरवरी को दुष्कर्म की शिकायत दर्ज कराई थी।

दर्ज प्राथमिकी में नाबालिग लड़की ने आरोप लगाया है कि छह फरवरी को बिहारशरीफ के धनेश्वर घाट मुहल्ले की सुलेखा देवी उसे एक जन्मदिन की पार्टी में ले जाने के बहाने गिरियक ले गई।

सुलेखा ने वहां किशोरी को विधायक के हवाले कर दिया और विधायक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इसी एवज में सुलेखा ने विधायक से 30 हजार रुपये लिए थे। लड़की को सात फरवरी को बिहारशरीफ में उसके घर छोड़ दिया गया और उसे मुंह बंद रखने की धमकी दी गई।

दुष्कर्म मामले में फंसने के बाद नवादा से राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के विधायक राजबल्लभ को पार्टी ने निलंबित कर दिया है। इस मामले में आरोपी विधायक अब तक फरार है। पुलिस विधायक की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493