सेल्फी के चक्कर में 2 महिलाएं लकवाग्रस्त

पणजी, 25 फरवरी (आईएएनएस)। गोवा के अंजुना गांव में दो महिला पर्यटकों को सेल्फी लेने का जुनून भारी पड़ गया। सेल्फी लेते वक्त गिरने से यह दोनों महिलाएं लकवे का शिकार हो गईं।

यह महिलाएं एक जर्जर ढांचागत मचान पर चढ़कर सेल्फी ले रही थीं कि तभी वहां से उनका पैर फिसल गया और वह दोनों जमीन पर गिर गई।

मनिपाल अस्पताल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, इन दोनों महिलाओं की उम्र 20 वर्ष के आसपास है। बुधवार को होटल के पास एक मचान पर सेल्फी लेते वक्त यह दोनों गिर पड़ीं। रीड़ की हड्डी में गंभीर चोट लगने से इनके कमर के नीचे वाले भाग में लकवा मार गया है।

मनिपाल अस्पताल के वरिष्ठ सलाहकार शेखर साल्कर ने संवाददाता से कहा, “यह महिलाएं एक मंजिला मचान के ऊपर चढ़ी हुई थी जो एकाएक गिर पड़ा। जिससे इन दोनों महिलाओं को गंभीर चोटे आईं लेकिन यह दोनों युवतियां जीवित बच गईं।”

अस्पताल ने हालांकि इन दोनों महिलाओं की पहचान बारे में खुलासा करने से इंकार कर दिया है। साथ ही अभी तक कोई पुलिस शिकायत दर्ज नहीं हुई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493