विदेश सचिव जयशंकर ने ब्रिटेन और राष्ट्रमंडल के समकक्षों से वार्ता की

लंदन, 25 फरवरी (आईएएनएस)। भारतीय विदेश सचिव एस. जयशंकर ने 23 एवं 24 फरवरी को यहां ब्रिटेन और राष्ट्रमंडल के अपने समकक्षों से बात की।

जयशंकर यहां ‘कॉमनवेल्थ मिनिस्टीरियल एक्शन ग्रुप’ की विशेष बैठक में भाग लेने आए थे। भारत इसका सदस्य है।

भारतीय उच्चायोग से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, उन्होंने डची ऑफ लैंकेस्टर ओलिवर लेटविन, विदेश एवं राष्ट्रमंडल कार्यालय में मंत्री हुगो स्वीरे और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार मार्क ल्याल ग्रांट से भी बातचीत की। परस्पर हितों, खासकर वर्ष 2015 के नवंबर में यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यात्रा के समय हुए फैसलों के अमल पर बातचीत हुई।

जयशंकर ने विद्वानों और संपादकों के विशेष समूह से भारतीय विदेश नीति और क्षेत्रीय एवं वैश्विक मुद्दों समेत अन्य मुद्दों पर भी बात की।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493