लंदन, 25 फरवरी (आईएएनएस)। स्पेन के फुटबाल क्लब रियल मेड्रिड के लिए खेलने वाले इंग्लिश खिलाड़ी गारेथ बेल के एजेंट जोनाथन बार्नेट ने बेल के रियल मेड्रिड छोड़ने की खबरों को गलत बताया है।
ऐसी खबरें थी कि बेल इंग्लिश प्रीमियर लीग में वापस लौट सकते हैं।
समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, बार्नेट ने बुधवार को अंग्रेजी अखबार ‘द मिरर’ से कहा, “एक गैरजिम्मेदार पत्रकार ने बकवास स्टोरी की है जिसमें बिल्कुल भी सच्चाई नहीं है।”
बेल 2013 में विश्व के सबसे महंगे फुटबाल खिलाड़ी बनकर टॉटनेहम हॉट्सपर से मेड्रिड गए थे।
उन्होंने इस सत्र में मेड्रिड की तरफ से 17 मैच खेले हैं जिनमें 13 गोल किए हैं।
वह चोट के कारण अंतिम छह मैच नहीं खेल पाए हैं।
dharmpath.com dharmpath