इस बीच थाने में एक महिला पहुंची और खुद को एसीएम का स्टेनो बताते हुए आरोपियों को बचाए जाने का दबाव बनाया, लेकिन पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे में फुटेज के आधार पर मामला दर्ज किए जाने की बात कही।
लैंडमार्क के मालिक अवधेश द्विवेदी का कहना है कि 17 फरवरी को वह छुट्टी पर थे। उस दिन घंटाघर स्थित होटल हिन्दू के मालिक सनी होटल आए और बार में बैठकर शराब पी। नशे की हालत में उन्होंने कर्मचारियों से गाली-गलौज करते हुए अभद्रता की।
उन्होंने बताया कि कर्मचारियों ने सनी की बात छुट्टी पर गए एसएनबी प्रबंधक (फूड एंड सप्लाई) हर्षित से की तो वह उन्हें फोन पर ही धमकाने लगा और देख लेने की बात कही। इस वाकये के बाद से सनी लगातार उन्हें धमकी दे रहा था।
बुधवार रात होटल में काम खत्म होने के बाद हर्षित घर जा रहा था, तभी सनी व उसकेसाथियों ने उसे घंटाघर के पास घेर लिया और गाली-गलौज शुरू कर दी। हर्षित ने उन्हें मामले की जानकारी देते हुए जल्द बुलाया।
आरोप है कि अवधेश के पहुंचते ही सनी व उसके साथी उग्र हो गए और लोहे की रॉड व खाना बनाने में प्रयोग किए जाने वाले औजारों से उन पर हमला बोल दिया। हमले में उनके सिर व हाथ पर गंभीर चोटें आई हैं। इस बीच हमलावर भाग निकले। लहूलुहान हालत में वह हरबंश मोहाल थाने पहुंचे और मामले में तहरीर दी।
एसओ जसवंत सिंह का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों में आधा दर्जन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। वहीं मामले में पीड़ित लैंडमार्क होटल के प्रबंधक का कहना है कि पुलिस ने मुख्य आरोपी सनी को गिरफ्तार नहीं किया है।
dharmpath.com dharmpath