विक्टोरिया बेकहम ने छोड़ी हाई हील्स

लंदन, 26 फरवरी (आईएएनएस)। गायिका से फैशन डिजाइनर बनी विक्टोरिया बेकहम ने हाई हील्स को अलविदा कह दिया है।

विक्टोरिया ने ‘टेलीग्राफ डॉट कॉ डॉट यूके’ को बताया, “मुझे लगता है कि अब लोग मेरे असली पहलू को देख पाएंगे, जब मैं पुरूषों की पतलून, गोल गले के टीशर्ट में दिखाई दूंगी।”

उन्होंने कहा, “मैं अब और हाई हील्स नहीं पहन सकती। काम के दौरान तो बिल्कुल भी नहीं। मैं काम के सिलसिले में बहुत यात्रा करती हूं। कपड़े साधारण और आरामदायक होने चाहिए।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493