बिहार में आंशिक बदली छाई

पटना, 26 फरवरी (आईएएनएस)। बिहार में राजधानी पटना सहित राज्य के अधिकांश हिस्सों में शुक्रवार सुबह हल्के बादल छाए रहे। मौसम विभाग ने आने वाले 24 घंटों के दौरान राज्य के कुछ हिस्सों में बदली छाए रहने और अधिकांश हिस्सों में मौसम साफ रहने के आसार जताए हैं।

मौसम विज्ञान केन्द्र के अनुसार, पटना में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने की संभावना है।

राज्य के अन्य शहरों जैसे गया में न्यूनतम तापमान 17.8 डिग्री, भागलपुर में 17.6 डिग्री और पूर्णिया में 13.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं, एक दिन पहले गुरुवार को पटना में अधिकतम तापमान 31.1 डिग्री, गया में 30.6 डिग्री तथा पूर्णिया में 29.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493