चीन में घरों की कीमतों में उछाल जारी

बीजिंग के सर्वेक्षित प्रमुख शहरों में से आधे से अधिक में नए घरों की कीमतों में वृद्धि देखी गई है।

राष्ट्रीय सांख्यिकीय ब्यूरो (एनबीएस) ने शुक्रवार को बताया कि जनवरी में सर्वेक्षित 70 बड़े और मध्यमाकार के शहरों में महीने के आधार पर 38 शहरों में नए घरों की कीमतों में उछाल रहा है, जबकि पिछले महीने 39 शहरों में कीमतों में वृद्धि दर्ज की गई थी।

एनबीएस आंकड़ों के मुताबिक, माह दर माह आधार पर 24 शहरों में गिरावट देखी गई है, जबकि दिसंबर में 27 शहरों में नए घरों की कीमतों में गिरावट देखी गई।

वार्षिक स्तर पर 25 शहरों में नए घरों की कीमतों में वृद्धि और 45 में गिरावट दर्ज की गई।

बीजिंग के दक्षिणी शहर शेन्झेन में वार्षिक आधार पर नए घरों की कीमतों में 52.7 प्रतिशत की वृद्धि हुई है, जो कई अन्य प्रमुख शहरों में सर्वाधिक है। इसके बाद शंघाई में 21.4 प्रतिशत और बीजिंग में बीजिंग में 11.3 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

दूसरी तरफ, गुआंग्डोंग प्रांत के झानजियांग में सर्वाधिक गिरावट दर्ज की गई। इसमें वार्षिक आधार पर नए घरों की कीमतें 4.9 प्रतिशत घटी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493