लंदन, 26 फरवरी (आईएएनएस)। गायिका गेरी हैलीवेल का कहना है कि वह और इंग्लिश पॉप गर्ल बैंड ‘स्पाइस गर्ल्स’ की उनकी पूर्व साथी मेल बी बैंड को दोबारा शुरू करने पर विचार-विमर्श कर रही हैं। उन्हें लगता है कि ऐसा बैंड की 20वीं वर्षगांठ पर करना अच्छा होगा।
वेबसाइट ‘फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके’ की रिपोर्ट के अनुसार, गेरी को लगता है कि बैंड को दोबारा एकजुट होना चाहिए। विक्टोरिया बेकहम, मेल सी और एम्मा बन्टन भी ‘स्पाइस गर्ल्स’ की सदस्य रह चुकी हैं।
गेरी ने टेलीविजन शो ‘लॉरेन’ में बताया, “मेरी आज सुबह मेल बी से इस बारे में बात हुई थी। हम दोनों ही कह रहे थे कि ऐसा कुछ होना चाहिए। मैं ऐसा होता देखना चाहूंगी।”
गेरी के अलावा मेल भी पहले मान चुकी हैं कि वह अपने बैंड को दोबारा शुरू करना चाहती हैं। वह चाहती हैं कि पांचों लड़कियां एक बार फिर मंच पर साथ हों।
dharmpath.com dharmpath