नई दिल्ली, 26 फरवरी (आईएएनएस)। संसद में वित्त वर्ष 2015-16 के लिए पेश आर्थिक सर्वेक्षण में वित्त वर्ष 2016-17 के लिए विकास दर का अनुमान 7-7.5 फीसदी रखा गया।
वित्त वर्ष 2015-16 के लिए विकास दर 7.6 फीसदी रहने का अनुमान जताया गया है।
केंद्रीय वित्त मंत्रालय के मुख्य आर्थिक सलाहकार अरविंद सुब्रह्मण्यम द्वारा तैयार आर्थिक सर्वेक्षण में कहा गया है, “देश की दीर्घावधि जीडीपी (सकल घरेलू उत्पाद) की विकास दर की संभावना काफी अच्छी करीब 8-10 फीसदी है।”
dharmpath.com dharmpath