थाड एक उन्नत अमेरिकी मिसाइल रक्षा प्रणाली है।
विदेश मंत्री वांग यी ने यह बात वाशिंगटन के थिंक टैंक ‘सेंटर फॉर स्ट्रैटेजिक एंड इंटरनेशनल स्टडीज’ में एक भाषण के दौरान कही। उन्होंने कहा कि थाड प्रणाली से जुड़े एक्स-बैंड रडार की रेंज कोरियाई प्रायद्वीप और चीन के अंदरूनी इलाकों से आगे तक है।
उन्होंने कहा कि ऐसे में जबकि अमेरिका और आरओके थाड की तैनाती पर चर्चा कर रहे हैं, ‘हमारा मानना है कि चीन की असल सुरक्षा चिंताओं पर विचार किया जाना चाहिए।’
उन्होंने कहा, “चीन को एक ठोस स्पष्टीकरण उपलब्ध कराया जाना चाहिए। मुझे नहीं लगता कि यह बहुत बड़ा काम है।”
डेमोक्रेटिक पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ कोरिया (डीपीआर) के छह जनवरी को चौथा परमाणु परीक्षण और सात फरवरी को एक बैलिस्टिक मिसाइल प्रौद्योगिकी के परीक्षण के लिए पृथ्वी-अवलोकन उपग्रह के कथित लांच के बाद अमेरिका और आरओके ने थाड की तैनाती पर वार्ता शुरू की।
dharmpath.com dharmpath