मुंबई, 26 फरवरी (आईएएनएस)। अभिनेता-निर्माता संजय सूरी ने फिल्म ‘अलीगढ़’ के मनोज बाजपेयी और राजकुमार राव की प्रशंसा की।
संजय ने 2003 में फिल्म ‘पिंजर’ में मनोज के साथ काम किया था। उन्होंने लिखा, “वह प्रेरणादायक कलाकार हैं। ‘अलीगढ़’ में मनोज बाजपेयी को प्रोफेसर सिरस के रूप में और राजकुमार राव को देखना प्रेरणादायक है।”
हंसल मेहता द्वारा निर्देशित फिल्म ‘अलीगढ़’ शुक्रवार को रिलीज होगी। फिल्म में मनोज समलैंगिक प्रोफेसर सिरस का किरदार निभा रहे हैं, जबकि राजकुमार एक पत्रकार की भूमिका में हैं।
dharmpath.com dharmpath