शिलांग, 26 फरवरी (आईएएनएस)। सुरक्षा बलों ने शुक्रवार को गारो नेशनल लिबरेशन आर्मी (जीएनएलए) के कमांडर इन चीफ सोहन डी’शिरा के ठिकाने पर छापेमारी की, लेकिन वह अपने साथियों के साथ भागने में कामयाब रहा।
पाठालग्रे गांव के नजदीक बने इस ठिकाने से सुरक्षा बलों ने 16 आईईडी (विस्फोटक डिवाईस) भी बरामद किए।
मेघालय विशेष हथियार और रणनीति (स्वाट) के कमांडों ने सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के सहयोग से एक संयुक्त अभियान में बुधवार रात को दुरामा क्षेत्र से उग्रवादियों के सफाये के लिए अभियान चलाया।
पुलिस महानिरीक्षक जी. एच. पी. राजू ने आईएएनएस को बताया, “सुरक्षा बलों ने ईस्ट गारो हिल्स के पाठालग्रे क्षेत्र और अडूग्रे क्षेत्र के बीच बने शिरा के ठिकानों को तलाश लिया, लेकिन गोलीबारी के दौरान वह भागने में कामयाब रहा। स्वॉट कमांडो भागे गए विद्रोहियों को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान जारी रखे हुए हैं।”
वहीं, गुरुवार को पुलिस ने कहा कि उन्होंने काफी मात्रा में विस्फोटक बरामद किए हैं, जिनमें 47 आईईडी भी हैं। इससे यहां एक बड़ी घटना टल गई है।
जीएलएनए पश्चिमी मेघालय में अलग गारोलैंड की मांग के लिए लड़ रहा है। इसे बांग्लादेश के विद्रोही संगठन ए’चिक स्पेशल ड्रैगन का भी समर्थन प्राप्त है।
इसके अलावा इस संगठन के नेशनलिस्ट सोशलिस्ट काउंसिल ऑफ नागालैंड-इशाक मुइवा, यूनाइटेड लिबरेशन फ्रंट ऑफ असम तथा नेशनल डेमोक्रेटिक फ्रंट ऑफ बोडोलैंड से भी रिश्ते हैं।
dharmpath.com dharmpath