उप्र : साली को कुल्हाड़ी मार जीजा फरार

छत्रपाल निवासी अमगांव की शादी इटायल गांव में पुष्पा देवी से हुई थी। ससुराल कुछ ही किलोमीटर दूर होने के कारण वह इटायल गांव में सड़क किनारे दुकान चलाने लगा और छत्रपाल के साथ उसकी छोटी साली रीमा (18) और सास रहने लगी।

वहीं शराब के नशे में उसने अपनी पत्नी को पीटा तो साली उस पर गुस्सा करने लगी, इसी बीच उसने कुल्हाड़ी से साली पर हमला कर दिया। कुल्हाड़ी के वार से रीमा का सिर फट गया। उसका उपचार नजदीकी अस्पताल में चल रहा है।

घटना की तहरीर थाने में दिए जाने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493