बर्लिन, 27 फरवरी (आईएएनएस)। जर्मन लीग के 23वें दौर में हेर्था बर्लिन क्लब ने एफसी कोलोन को हराकर 2016 की अपनी पहली जीत दर्ज की।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, एक मैच हारने और चार मैच ड्रॉ होने के बाद बर्लिन ने शुक्रवार को कोलोन को 1-0 से हराकर जीत हासिल की।
वेदाद इबिसेविक के गोल की बदौलत बर्लिन ने मुकाबले के पहले ही चरण में बढ़त हासिल कर ली थी।
कोलोन की बेहतरीन बचाव रणनीति के बाद भी बर्लिन ने अपना आक्रामक खेल बनाए रखा और जीत हासिल की।
dharmpath.com dharmpath