उमर, अनिर्बान की पुलिस हिरासत 2 दिन बढ़ी

नई दिल्ली, 27 फरवरी (आईएएनएस)। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) के छात्र उमर खालिद और अनिर्बान भट्टाचार्य की पुलिस हिरासत शनिवार को दो दिन बढ़ा दी गई। दोनों देशद्रोह के आरोप का सामना कर रहे हैं। दोनों पर कथिततौर पर भारत विरोध नारे लगाने का आरोप है।

सूत्रों ने कहा कि सुरक्षा कारणों से सुनवाई पटियाला हाउस न्यायालय परिसर में नहीं हुई, बल्कि दक्षिण दिल्ली के एक पुलिस थाने में हुई, जहां एक दंडाधिकारी को रिमांड की सुनवाई के लिए बुलाया गया था।

दोनों की तीन दिन की पुलिस हिरासत समाप्त होने के बाद उन्हें दंडाधिकारी के समक्ष पेश किया गया और दंडाधिकारी ने दोनों से दो दिन और पूछताछ करने की पुलिस को अनुमति दे दी।

दोनों छात्रों ने मंगलवार आधी रात विश्वविद्यालय के एक द्वार पर पुलिस के समक्ष समर्पण कर दिया था।

खालिद और भट्टाचार्य के खिलाफ वसंतकुंज पुलिस थाने में एक मामला दर्ज किया गया है।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493