प्रियंका ने ऑस्कर समारोह की रिहर्सल की

लॉस एंजेलिस, 28 फरवरी (आईएएनएस)। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने यहां रविवार को 88वें एकेडमी या ऑस्कर पुरस्कार समारोह की रिहर्सल की। वह इसे लेकर उत्साहित दिखीं।

प्रियंका को उनके अमेरिकी धारावाहिक ‘क्वांटिको’ ने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर ख्याति दिलाई है। प्रियंका रविवार को लॉस एंजेलिस में आयोजित होने जा रहे ऑस्कर पुरस्कार समारोह के प्रस्तुतकर्ताओं में से एक हैं।

उन्होंने रविवार सुबह ट्विटर पर लिखा, “मैंने स्वर्णिम सपना देखा। ऑस्कर का रिहर्सल। अब टीएलसी का वक्त है। स्पा।”

प्रियंका के अलावा हॉलीवुड सितारे जूलियन मूर, रीज विदरस्पून और व्हूपी गोल्डबर्ग 88वें ऑस्कर अवार्ड समारोह के प्रस्तुतकर्ता होंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493