‘जय गंगाजल’ में मेरी भूमिका पसंद आएगी: मानव

मुंबई, 28 फरवरी (आईएएनएस)। प्रियंका चोपड़ा अभिनीत फिल्म ‘जय गंगाजल’ में खलनायक बने अभिनेता मानव कौल का कहना है कि लोगों को उनका यह किरदार पंसद आएगा।

प्रकाश झा निर्देशित इस फिल्म के बारे में मानव ने कहा, “मैं फिल्म में बबलू पांडेय का किरदार निभा रहा हूं। मैंने पहले कभी इतना भावनात्मक किरदार नहीं निभाया है। यह पहली बार होगा, जब दर्शकों को एक खलनायक पसंद आएगा। मैं इसके लिए बहुत उत्साहित हूं।”

उन्होंने कहा, “ऐसा विरला ही होता है कि आपके लिए खलनायक का ऐसा किरदार लिखा जाए और यह जरूरी है कि खलनायक के लिए सभी तर्क सही हों। बबलू पांडे का किरदार आप देखेंगे, तो आप कहेंगे कि अगर आप उसकी जगह होते तो यही करते। मैंने इस किरदार का लुत्फ उठाया। मैं खुद को भाग्यशाली मानता हूं कि सर (झा) ने मुझे यह मौका दिया।”

अपने किरदार के बारे में उन्होंने कहा, “यह बहुत कठिन और मुश्किल है। मैंने इससे पहले इतना मुश्किल किरदार नहीं निभाया। यह बहुत अच्छी तरह लिखा गया है।”

मानव ने ‘काय पो चे!’ और ‘सिटी लाइट्स’ जैसी फिल्मों में अहम भूमिका निभाई है। उनका कहना है कि उन्हें उम्मीद है कि ‘जय गंगाजल’ उनके करियर का निर्णायक मोड़ होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493