चेन्नई, 28 फरवरी (आईएएनएस)। अथर्वा अभिनीत तमिल एक्शन फिल्म ‘कनिथन’ का तेलुगू और हिंदी रीमेक बन सकता है। यह फिल्म वर्तमान में सिनेमाघरों में चल रही है।
फिल्म की यूनिट से जुड़े एक सूत्र ने आईएएनएस को बताया, “तेलुगू और हिंदी रीमेक के लिए बातचीत चल रही है। अभिनेता अल्लू अर्जुन तेलुगू रीमेक में नजर काम कर सकते हैं। इसके हिंदी संस्करण में अर्जुन कपूर को लेने की योजना है। लेकिन अभी कुछ तय नहीं है।”
इस फिल्म को दर्शकों और समीक्षकों से अच्छी प्रतिक्रिया प्राप्त हो रही है।
टी.एन.संतोष द्वारा निर्देशित फिल्म में कैथरीन ट्रेसा और तरुण अरोड़ा जैसे कलाकार हैं।
dharmpath.com dharmpath