‘स्पाइस गर्ल्स’ को जोड़ने में सहयोग कर रहीं विक्टोरिया : एमा

लॉस एंजेलिस, 28 फरवरी (आईएएनएस)। इंग्लिश पॉप महिला बैंड ‘स्पाइस गर्ल्स’ की पूर्व सदस्य गायिका एमा बन्टन का कहना है कि उनकी पूर्व साथी गायिका-फैशन डिजाइनर विक्टोरिया बेकहम बैंड को फिर से शुरू करने में ‘सहयोग’ कर रही हैं, लेकिन इसका सदस्य नहीं बनना चाहतीं।

वेबसाइट ‘फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके’ की रिपोर्ट के अनुसार, एमा (40) ने स्पाइस गर्ल्स की 20वीं वर्षगांठ के जश्न के मौके पर बैंड को दोबारा शुरू करने की योजना पर चर्चा की। उन्होंने यह भी बताया कि विक्टोरिया को साथी सदस्यों-मेल सी, मेल बी, गेरी होर्नर और उनके (एमा) फिर से मिलकर परफॉर्म करने से दिक्कत नहीं होगी।

एमा ने ‘द सन’ समाचारपत्र को बताया, “यकीनन चार सदस्यों के समूह के रूप में प्रस्तुति देना बहुत अलग होगा और यह पहले जैसा नहीं होगा। हम बात करेंगे। हम जानते हैं कि विक्टोरिया बहुत मददगार हैं। वह हमेशा से मददगार रही हैं और हमेशा रहेंगी।”

उन्होंने उन अफवाहों का भी खंडन किया, जिनके अनुसार, मेल सी बैंड में वापस नहीं आना चाहतीं।

एमा ने कहा, “मैं मेल सी से बात करती रहती हूं और वह भी हमारी तरह महसूस करती हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493