मुंबई, 29 फरवरी (आईएएनएस)। देश के शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांकों में सोमवार सुबह गिरावट का रुख देखने को मिल रहा है।
आज वित्त मंत्री अरुण जेटली लोकसभा में कारोबारी साल 2016-2017 का आम बजट पेश करेंगे।
प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स सुबह 9.42 बजे 9.27 अंकों की गिरावट के साथ 23,145.03 पर और निफ्टी भी लगभग इसी समय 7.70 अंकों की गिरावट के साथ 7,022.05 पर कारोबार करते देखे गए।
बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 84.2 अंकों की मजबूती के साथ 23,238.50 पर खुला, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 20.7 अंकों की मजबूती के साथ 7,050.45 पर खुले।
dharmpath.com dharmpath