नई दिल्ली, 29 फरवरी (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोमवार सुबह आंशिक तौर पर बदली छाई रही। न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने बताया कि आज दिनभर बादल छाए रहेंगे। न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।
सुबह 8.30 बजे वायुमंडल में 88 प्रतिशत आद्र्रता दर्ज की गई।
दिल्ली में रविवार को अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 29.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 14.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
dharmpath.com dharmpath