बिहार में निकली धूप

पटना, 29 फरवरी (आईएएनएस)। बिहार में राजधानी पटना और इसके आसपास के क्षेत्रों में सोमवार सुबह धूप निकली हुई है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम साफ रहने का अनुमान जताया है।

पटना मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, पटना का सोमवार को न्यूनतम तापमान 18.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

बिहार के अन्य शहरों में भागलपुर का सोमवार को न्यूनतम तापमान 16.8 डिग्री, गया का 17.2 डिग्री और पूर्णिया का 13.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पटना का रविवार को अधिकतम तापमान 31.4 डिग्री सेल्सियस, पूर्णिया का 32़.5 डिग्री सेल्सियस और गया का 31.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493