ऑस्कर : लियोनाडरे सर्वश्रेष्ठ अभिनेता

लॉस एंजेलिस, 29 फरवरी (आईएएनएस)। हॉलीवुड अभिनेता लियोनाडरे डिकैप्रियो को स्थानीय समयानुसार रविवार देर रात आयोजित 88वें अकादमी पुरस्कार समारोह में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के पुरस्कार से नवाजा गया।

लियोनाडरे को फिल्म ‘द रेवनंट’ के लिए यह पुरस्कार मिला है।

लियोनाडरे पिछले कई वर्षो से ऑस्कर में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के लिए नामांकित हो रहे थे, लेकिन इस बार वह यह पुरस्कार जीतने में सफल रहे।

‘द रेवनंट’ वर्ष 1820 के दशक के एक ऐसे व्यक्ति की कहानी है, जो भालू के हमले और दोस्तों द्वारा धोखा देकर मरने के लिए छोड़ दिए जाने के बाद जिंदगी के लिए संघर्ष करता है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493