‘दम लगा के..’ हमेशा खास रहेगी : भूमि

मुंबई, 29 फरवरी (आईएएनएस)। फिल्म ‘दम लगा के हइशा’ ने शनिवार को अपना एक साल पूरा कर लिया। फिल्म की अभिनेत्री भूमि पेडनेकर का कहना है कि यह फिल्म उनके लिए हमेशा खास रहेगी।

भूमि ने ट्विटर पर लिखा, “ओह माय गॉड! एक साल पूरा हो चुका है, फिल्म ‘दम लगा के हईशा’ ने जिंदगी बदल दी। यह मेरे लिए हमेशा खास रहेगी।”

फिल्म घरवालों के दबाव में आकर दो बेमेल लोगों की शादी और बाद में उनके बीच प्यार को दर्शाती है। यह संदेश देती है कि प्यार किसी से भी हो सकता है। फिल्म में भूमि के साथ आयुष्मान खुराना भी हैं।

दोनों एक बार फिर आगामी फिल्म ‘मनमर्जियां’ में नजर आएंगे, जिसके लिए दोनों ने शूटिंग शुरू कर दी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493