लॉस एंजेलिस, 29 फरवरी (आईएएनएस)। बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा रविवार देर रात 88वें अकादमी पुरस्कार समारोह के रेड कार्पेट पर नजर आईं।
प्रियंका ने सफेद ऑफ शोल्डर गाउन पहना हुआ था और वह बड़े ही दिलकश अंदाज में रेड कार्पेट पर फोटोग्राफरों के लिए पोज दे रही थीं।
रेड कार्पेट पर एक एंकर माइकल स्ट्राहन ने जब प्रियंका से पूछा कि हॉलीवुड और बॉलीवुड के रेड कार्पेट कितने अलग हैं तो प्रियंका ने कहा, “यह बॉलीवुड की तरह ही है।”
उनसे जब पूछा गया कि रेड कार्पेट पर सही तरीके से पोज कैसे दिया जाए तो प्रियंका ने अपना दाहिना पैर आगे करते हुए कमर पर हाथ रखकर थोड़ा आगे की ओर झुकते हुए पोज देकर दिखाया।
प्रियंका को अपने पहले अमेरिकी शो ‘क्वांटिको’ के लिए काफी सराहना मिली है और अब वह हॉलीवुड फिल्म ‘बेवॉच’ में भी दिखाई देंगी।
dharmpath.com dharmpath