वरुण तेज की फिल्म के लिए लावण्या, रेजिना से संपर्क

चेन्नई, 29 फरवरी (आईएएनएस)। वैतला की आगामी तेलुगू फिल्म में मुख्य भूमिका निभाने के लिए अभिनेत्री लावण्या त्रिपाठी और रेजिना कैसेंड्रा से संपर्क किया गया है। फिल्म का नाम अभी तय नहीं है। इसमें वरुण तेज मुख्य भूमिका में हैं।

फिल्म की यूनिट से जुड़े एक सूत्र ने आईएएनएस को बताया, “लावण्या और रेजिना दोनों से संपर्क किया गया है, लेकिन उन्होंने अभी इसके लिए हामी नहीं भरी है। कुछ सप्ताह में मुख्य किरदार का चयन होगा।”

वरुण और वैतला पहली बार साथ काम कर रहे हैं। फिल्म की शूटिंग अगले महीने से शुरू होगी।

इस बीच, कृष द्वारा निर्देशित वरुण की फिल्म ‘रायभरी’ अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दी गई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493