‘नीरजा’ की कमाई 50 करोड़ रुपये के पार

मुंबई, 29 फरवरी (आईएएनएस)। अभिनेत्री सोनम कपूर अभिनीत फिल्म ‘नीरजा’ ने फिल्म रिलीज होने के मात्र 10 दिनों के भीतर 50.12 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है।

मुंबई, 29 फरवरी (आईएएनएस)। अभिनेत्री सोनम कपूर अभिनीत फिल्म ‘नीरजा’ ने फिल्म रिलीज होने के मात्र 10 दिनों के भीतर 50.12 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है।

यह फिल्म नीरजा भनोट के जीवन पर आधारित है। उन्होंने पैन एम की उड़ान संख्या 73 वाले विमान को अगवा किए जाने के बाद यात्रियों की जान बचाने के लिए अपने प्राण न्योछावर कर दिए थे।

बयान के मुताबिक, 19 फरवरी को रिलीज हुई फिल्म ने अपने सप्ताहांत तक कई सकारात्मक प्रतिक्रियाएं प्राप्त की। इसके साथ दूसरे सप्ताहांत में फिल्म ने 14.80 करोड़ रुपये का कारोबार किया। फिलहाल फिल्म ‘नीरजा’ सिनेमाघरों में अच्छी तरह चल रही है।

बाजार विश्लेषक तरण आदर्श का कहना है कि अच्छे विषय और अच्छी प्रस्तुतियों के साथ फिल्म आने वाले दिनों में बॉक्स ऑफिस पर मजबूती से बनी रहेगी।

आदर्श ने सोमवार को ट्विटर पर लिखा, फिल्म ‘नीरजा’ ने 50 करोड़ रुपये की कमाई की। वर्तमान ट्रेंडिंग के अनुसार गुरुवार तक फिल्म की कमाई 60 करोड़ रुपये तक पहुंच जाएगी।

फॉक्स स्टार स्टूडियोज और ब्लिंग अनप्लग्ड द्वारा निर्मित फिल्म में शबाना आजमी, शेखर रवजियानी और योगेन्द्र टिक्कू जैसे सितारे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493