गुड़गांव, 29 फरवरी (आईएएनएस)। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के बिगुल वादकों ने सोमवार को लगातार 12 मिनट और 35 सेकेंड तक बिगुल बजा कर नया रिकॉर्ड कायम किया।
एक प्रवक्ता ने बताया कि यहां कादरपुर शिविर में सीआरपीएफ के महानिदेशक प्रकाश मिश्रा की विदाई परेड के दौरान यह नया रिकॉर्ड बनाया गया।
प्रवक्ता ने कहा, “उन्होंने अपना इससे पहले का खुद का रिकॉर्ड तोड़ दिया। पहले उन्होंने लगातार 10 मिनट 15 सेकेंड बिगुल बजाया था।”
प्रस्तुति में 72 पुरुष और आठ महिला बिगुल वादक शामिल थे।
रिकॉर्ड ‘एशिया बुक ऑफ रिकॉर्डस’ में शामिल किया गया है। बुक के निर्णायकों में से एक कोमल सिंह ने मिश्रा को इसके लिए एक प्रमाणपत्र प्रदान किया।
dharmpath.com dharmpath