उप्र : पेड़ से लटका मिला युवक का शव

कोतवाल सुनील कुमार मिश्र के अनुसार, प्रेम कुमार यादव पुत्र रघुराज यादव काम की तलाश में इधर-उधर घूम रहा था। रविवार की शाम ग्रामीणों ने उसका शव आम के पेड़ में बंधे गमछे के फंदे से झूलता हुआ देखा। उन्होंने इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पेड़ से उतार कर जमीन पर लेटाया और पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक के पास से एक मोबाइल भी मिला है। मृतक हरदोई जिले के थाना कासिमपुर क्षेत्र के का काजीपुर गांव का रहने वाला थ। उसके घर सूचना दे दी गई है।

कोतवाली पुलिस का कहना है कि घटना की जांच हर पहलू से की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चलेगा कि मामला आत्महत्या का है या हत्या का।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493