मुंबई, 1 मार्च (आईएएनएस)। बॉलीवुड अभिनेत्री मल्लिका शेरावत ने 88 वें अकादमी अवार्ड समारोह के दौरान 2011 के 83वें कार्यक्रम में अपनी मौजूदगी को याद किया।
मल्लिका ने ट्विटर पर बीते दिनों की कुछ तस्वीरें साझा की, जब उन्होंने प्रतिष्ठित पुरस्कार समारोह में भाग लिया था।
तस्वीर में अभिनेत्री को सफेद रंग के गाउन में देखा जा सकता है।
उन्होंने तस्वीर का शीर्षक लिखा, “ऑस्कर में अपनी उपस्थिति याद कर रही हूं। ऑस्कर 2011 रेड कार्पेट का अनुभव काफी मजेदार था।”
तस्वीर का शीर्षक उन्होंने लिखा, “ऑस्कर 2011 में निकोल किडमैन का साथ मजेदार था।”
अभिनेत्री ने कार्यक्रम में एक्शन स्टार जैकी चैन के साथ फिल्म ‘द मिथ’ के लिए भाग लिया था।
dharmpath.com dharmpath