ट्रंप, हिलेरी को ‘सुपर ट्यूज्डे’ में बड़ी जीत की उम्मीद

वाशिंगटन, 1 मार्च (आईएएनएस)। अमेरिका में राष्ट्रपति पद की दौड़ में शामिल रिपब्लिकन डोनाल्ड ट्रंप और डेमोक्रेट हिलेरी क्लिंटन की उम्मीद अब मंगलवार को होने वाली प्रत्याशी नामांकन प्रक्रिया पर टिकी है। इस ‘सुपर ट्यूज्डे’ में 12 राज्यों में रिपब्लिकन पार्टी और 11 राज्यों में डेमोक्रेटिक पार्टी के प्राइमरी होने हैं।

सीएनएन/ओआरसी सर्वेक्षण के मुताबिक अब ट्रंप और हिलेरी, दोनों ही अपने प्रतिद्वंदियों से आगे बने हुए हैं।

सर्वेक्षण के मुचाबिक, ट्रंप को रिपब्लिकन मतदाताओं के आधे से ज्यादा प्राइमरी मतों का समर्थन है। उनके चारो प्रतिद्वंदियों के सम्मिलित मतों से भी ज्यादा मतदाताओं का समर्थन उन्हें हासिल है। हिलेरी क्लिंटन और उनके प्रतिद्वंद्वी बर्नी सैंडर्स को क्रमश: 55 फीसदी और 38 फीसदी समर्थन हासिल है।

विवादित बयानों के माहिर ट्रंप की लोकप्रियता ने रिपब्लिकन नेतृत्व को भी सोच में डाल दिया है। न्यूयार्क टाइम्स में छपी रिपोर्ट के मुताबिक सीनेट के बहुमत के नेता मिस्ट मैक्नेल ने अपने सहकर्मियों से कहा है कि अगर ट्रंप पार्टी की तरफ से नामांकन जीतने में सफल भी हो जाते हैं तो भी उन्हें ‘किसी गर्म पत्थर की तरह’ बाहर फेंक देना चाहिए।

लेकिन, इन सबसे बेफ्रिक ट्रंप का कहना है कि उनके समर्थक आगे आएंगे और उनके लिए मतदान करें।

टेनेसी में एक बड़ी रैली को संबोधित करते हुए ट्रंप ने कहा, “मंगलवार का दिन आपके लिए बेहद अहम दिन है।” उन्होंने कहा कि इस दिन अगर कोई मौत के मुहाने पर खड़ा हो या फिर उसकी पत्नी उसे छोड़कर जा रही है, तो भी उसे हर हाल में मतदान करना होगा।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493