एनजीटी आर्ट ऑफ लिविंग के आयोजन पर रोजाना सुनवाई करेगा

नई दिल्ली, 1 मार्च (आईएएनएस)। राष्ट्रीय हरित न्यायाधिकरण (एनजीटी) ने मंगलवार को आर्ट ऑफ लिविंग फाउंडेशन द्वारा किए जा रहे समारोह के खिलाफ याचिका पर सुनवाई बुधवार तक के लिए स्थगित कर दी। याचिका में पर्यावरण कानूनों के उल्लंघन की बात कही गई है।

न्यायाधिकरण ने कहा कि वह बुधवार से रोजाना तौर पर सुनवाई करेगा। मंगलवार को न्यायाधिकरण के सामने आई याचिका पर सुनवाई को तकनीकी आधार पर एक दिन के लिए स्थगित कर दी गई।

पर्यावरण कार्यकर्ता मनीष मिश्रा ने समारोह के खिलाफ एनजीटी का रुख किया है।

फाउंडेशन के एक बयान के मुताबिक, द आर्ट ऑफ लिविंग राष्ट्रीय राजधानी में 11 व 13 मार्च के बीच एक विश्व सांस्कृतिक महोत्सव का आयोजन कर रहा है, जिसमें 155 देशों के 35 लाख लोग शामिल होंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493