टाटा मोटर्स ने वाहनों के मूल्य बढ़ाए

मुंबई, 1 मार्च (आईएएनएस)। वाहन निर्माता कंपनी टाटा मोटर्स ने मंगलवार को कहा कि उसने अपने यात्री वाहनों के मूल्य 2,000 रुपये से 35,000 रुपये तक बढ़ा दिए हैं।

कंपनी के एक प्रवक्ता ने कहा, “बजट में घोषित उपकर के मुताबिक हम तत्काल प्रभाव से अपने वाहनों की कीमत बढ़ा रहे हैं।”

कंपनी के मुताबिक हर मॉडल के वाहनों पर लगने वाले उपकर के मुताबिक वाहनों की कीमत 2,000-35,000 रुपये तक बढ़ाई गई है।

सोमवार को पेश आम बजट में वित्त मंत्री अरुण जेटली ने यात्री वाहनों पर 1-4 फीसदी अवसंरचना कर लगाने का प्रस्ताव रखा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493