खंडवा, 1 मार्च (आईएएनएस)। मध्यप्रदेश के खंडवा जिले में वैवाहिक समारोह से लौट रहे लोगों की सफारी गाड़ी अनियंत्रित होकर खाई में गिरी, इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है, वहीं एक घायल है।
पुलिस नियंत्रण कक्ष से मंगलवार को जानकारी मिली कि महाराष्ट्र के वर्धा में आयोजित एक वैवाहिक समारोह में हिस्सा लेकर चार लोग सफारी गाड़ी से इंदौर के मानपुर वापस लौट रहे थे, तभी यह गाड़ी मंगलवार की सुबह पिपलौद थाना क्षेत्र के बोरखेड़ा गांव के करीब अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी।
पुलिस के मुताबिक, इस हादसे में दिनेश भील (65), राजा (32) और मंजीत सिंह (22) की मौके पर ही मौत हो गई है, जबकि प्रमोद घायल हुआ है। उसे उपचार के लिए जिला चिकित्सालय भेजा गया है।
dharmpath.com dharmpath