एशिया कप : भारत को मिला 139 रनों का लक्ष्य (लीड-1)

मीरपुर (ढाका), 1 मार्च (आईएएनएस)। श्रीलंका किक्रेट टीम ने शेर-ए-बांग्ला नेशनल स्टेडियम में खेले जा रहे एशिया कप के सातवें मैच में भारत के सामने 139 रनों का लक्ष्य रखा है।

मीरपुर (ढाका), 1 मार्च (आईएएनएस)। श्रीलंका किक्रेट टीम ने शेर-ए-बांग्ला नेशनल स्टेडियम में खेले जा रहे एशिया कप के सातवें मैच में भारत के सामने 139 रनों का लक्ष्य रखा है।

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका की टीम निर्धारित 20 ओवरों में नौ विकेट के नुकसान पर 138 रन ही बना सकी।

पहली बार एशिया कप का आयोजन टी-20 फारमेट में किया जा रहा है।

भारतीय गेंदबाजों ने इस मैच में भी अपनी शानदार गेंदबाजी जारी रखी और श्रीलंकाई बल्लेबाजों को लगातार परेशान किया। टीम की शुरुआत खराब रही। आशीष नेहरा ने दिनेश चांडीमल (4) को छह के कुल स्कोर पर पवेलियन भेज श्रीलंका को पहला झटका दिया।

युवा गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने भारत को दूसरे विकेट के लिए ज्यादा इंतजार नहीं करवाया और 15 के स्कोर पर शेहन जयासूर्या (3) को पवेलियन भेजा। अनुभवी बल्लेबाज तिलकरत्ने दिलशान (18) को हार्दिक पांड्या ने चलता किया।

कार्यवाहक कप्तान एंजेलो मैथ्थयूज (18) टीम को संभाल नहीं पाए और 57 के कुल स्कोर पर पवेलयिन लौट गए।

लगतार विकेट गिरने के सिलसिले को चमारा कापुगेदरा (30) और मिलिंदा श्रीवर्धने (22) ने थामा। दोनों ने पांचवें विकेट के लिए 43 रनों की साझेदीर कर टीम का स्कोर 100 तक पहुंचाया। इसी स्कोर पर श्रीवर्धने रविचंद्रन अश्विन की गेंद पर सुरेश रैना को कैच थमा बैठे।

इसके बाद आए दासुन सनुक (1) रन आउट होकर पवेलियन लौटे। कापुगेदरा को 107 के कुल स्कोर पर बुमराह ने पवेलियन भेजा।

अंतिम ओवरो में थिसिरा परेरा (17) और नुवान कुलासेकरा (13) ने तेज खेलते हुए टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। परेरा ने अपनी पारी में छह गेंद का सामना करते हुए दो चौके और एक छक्का लगाया। वहीं कुलासेकरा ने नौ गेंद में दौ चौके लगाए। परेरा को अश्विन ने आउट किया। कुलासेकरा पारी की अंतिम गेंद पर रन आउट हुए।

भारतीय टीम की तरफ से बुमराह, पांड्या और अश्विन ने दो-दो विकेट लिए। नेहरा को एक विकेट मिला। दो बल्लेबाज रन आउट हुए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493