बिहार में मौसम सुहावना

पटना, 2 मार्च (आईएएनएस)। बिहार में राजधानी पटना सहित अन्य स्थानों पर बुधवार सुबह मौसम सुहवना बना रहा। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान राज्य के कुछ हिस्सों में हल्के बादल छाने तथा तापमान में वृद्धि के आसार जताए हैं।

राजधानी पटना में बुधवार को न्यूनतम तापमान 16.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 33 डिग्री के करीब रहने की संभावना है।

इसके अलावे पूर्णिया और गया का बुधवार को न्यूनतम तापमान 15.8 डिग्री तथा भागलपुर का 16.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पटना का मंगलवार को अधिकतम तापमान 33.4 डिग्री, पूर्णिया का 32.8 डिग्री, भागलपुर का 34.4 डिग्री और गया का 32.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493