रियो ओलंपिक में ‘प्रोटेक्टिव हेडगार्ड’ नहीं पहनेंगे पुरुष मुक्केबाज

लंदन, 2 मार्च (आईएएनएस)। रियो ओलंपिक 2016 में प्रतियोगिता के दौरान पुरुष मुक्केबाज ‘प्रोटेक्टिव हेडगार्ड’ नहीं पहनेंगे।

अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति ने इससे संबंधित नियम में बदलाव को मंजूरी दे दी है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, अंतर्राष्ट्रीय बॉक्सिंग एसोसिएशन (एआईबीए) ने तीन साल पहले इस परिवर्तन को स्वीकार किया था। हालांकि महिला मुक्केबाजों को इसमें शामिल नहीं किया गया है। महिला मुक्केबाज ‘प्रोटेक्टिव हेडगार्ड’ पहनना जारी रखेंगी।

मुक्केबाजों ने 1984 में लॉस एंजेलिस में हुए ओलंपिक खेलों के बाद से प्रत्येक ओलंपिक खेलों में ‘प्रोटेक्टिव हेडगार्ड’ पहने हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493