विंसलेट चाहती हैं, अब शादी कर लें डिकैप्रियो

लॉस एंजेलिस, 2 मार्च (आईएएनएस)। अभिनेत्री केट विंसलेट चाहती हैं कि ‘टाइटैनिक’ के उनके सह-कलाकार और ऑस्कर विजेता लियोनाडरे डिकैप्रियो शादी कर अपना परिवार बसा लें।

वेबसाइट ‘हॉलीवुडलाइफ डॉट कॉम’ के अनुसार, डिकैप्रियो के ऑस्कर जीतने से विंसलेट काफी खुश हैं।

एक सूत्र ने कहा, “अब विंसलेट चाहती हैं कि डिकैप्रियो शादी कर परिवार शुरू करें। उन्हें इसमें कोई शक नहीं है कि डिकैप्रियो एक अच्छे पिता बनेंगे।”

सूत्र ने यह भी कहा कि विंसलेट ने डिकैप्रियो को इस बात का आश्वासन भी दिया है कि एक पिता होने की जिम्मेदारी निभाना दुनिया का सबसे शानदार काम है।

डिकैप्रियो ने 88वें ऑस्कर समारोह फिल्म ‘द रेवनंट’ में निभाए बेहतरीन किरदार के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार जीता है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493